बालूमाथ (लातेहार)। ईद, सरहुल, चैती छठ एवं दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर बालूमाथ थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी ने की. उन्होंने बैठक के उद्देश्य आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है.
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस हर परस्थिति से निपटने के लिए तैयार है. आमजनों की जिम्मेवारी है कि अच्छे माहौल में त्योहार मनाएं. बालूमाथ अंचल अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि बालूमाथ का आपसी सद्भाव का इतिहास रहा है. यहां दोनों धर्म के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए त्योहार मनाते हैं. पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरुवा ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नज़र है. कोई भी गड़बड़ी की कोशिश की जाएगी तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुलिस तैयार बैठी है.
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि शांति पूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाया गया. ईद, सरहुल, रामनवमी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार भी शांति के साथ मनाए जाएंगे. मौके पर प्रखंड पदाधिकारी सोमा उरांव, प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष नागदेव उरांव, मुरपा पिकेट प्रभारी होसेंग डांग, मोतिउर रहमान, मो इमरान, झामुमो प्रखंड प्रदीप गंझू, श्यामसुंदर यादव, मनन कुरैशी, रौशन गुप्ता, उपेंद्र रंगीला, ईश्वरी उरांव, सुनील यादव, राजू साव, अरुण साव, सहित कई लोग मौजूद थे.