mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधझारखंड

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्‍स रेफर

लातेहार। गुरूवार की अहले सुबह तकरीबन साढ़ चार बजे जिला मुख्‍यालय के रेलवे स्‍टेशन रोड में हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका एक हाथ और पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है. घटना उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय, आश्रम के हुई है. जानकारी के अनुसार छिपादोहर ग्राम निवासी अजय सिंह पिता राजन सिंह लातेहार के पतरातू गांव से एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले कर अपनी बाइक से रेलवे स्‍टेशन की ओर जा रहा था. इसी दौरान आश्रम उच्‍च विद्यालय के पास उसकी एक ट्रैक्‍टर से सीधी टक्‍कर हो गयी. टक्‍क्‍र इतनी भीषण थी कि वह बाइक से कई फीट दूर जा कर सड़क पर गिरा. टक्‍कर की आवाज सुन कर स्‍थानीय छड-सीमेंट व्‍यवसायी सुरेंद्र प्रसाद अपने घर से बाहर निकले. उन्‍होने देखा कि एक युवक लहुलुहान सड़क पर पड़ा है और उसकी बाइक दूर सड़क पर पड़ी है. इसके बाद उन्‍होने आपतकाल सेवा 112 को डायल किया और इसकी सूचना पुलिस को दी. समय नहीं गंवाते हुए श्री प्रसाद अपनी टेंपो से घायल युवक को ले कर सदर अस्‍पताल पहुंचे. यहां चिकित्‍सकों ने उसका प्राथमिक इलाज किया. उसके बाद उसे रिम्‍स रेफर कर दिया गया.  जानकारी के अनुसार उसके साथ एक और बाइक दो लोग थे. जिन्‍होने घटना की जानकारी परिजनों को दी और उसके साथ रिम्‍स गये. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना क्षेत्र के होटवाग ग्राम से भी उसके रिस्‍तेदार अस्‍पताल पहुंचे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!