Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के बानपुर मुहल्ला में बन रही पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और वार्ड पार्षद सुगंधी देवी ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि इस सड़क निर्माण कार्य की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य में प्राक्कलन के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीणों को बेहतर सुविधा देने के लिए विकास योजनाएं बनाती है, लेकिन संवेदक की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़े, यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। यदि निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं वार्ड पार्षद सुगंधी देवी ने कहा कि बानपुर में बन रही सड़क के निर्माण कार्य में शुरू से ही अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप कुमार को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में सही मात्रा में सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए और कार्य पूरी तरह प्राक्कलन के अनुसार कराया जाए। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, सुरेश प्रसाद, सोनू सिंह, नुल पाठक सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!