green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

लातेहार। एनएच-39 पर सदर प्रखंड के पास शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रात करीब साढ़े आठ बजे एक अज्ञात सिल्वर रंग की ऑल्टो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हादसे में बाइक सवार लोहरदगा जिले के घाटा गांव निवासी शासन टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, शासन टोप्पो का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार शासन टोप्पो गढ़वा जिले के रमना स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं. शनिवार को वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-39 पर तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल लातेहार पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से बाइक को जब्त कर लिया गया है. फरार कार और चालक की तलाश जारी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!