लातेहार। जेएमएम समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी बिलासी तोपनो को क्षेत्र में अपार समर्थन मिल रहा है और वह इस चुनाव में विजयी हो रही है. उक्त बातें उक्त झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने बिलासी तोपनो के साथ जनसंपर्क अभियान के दौरान कही. श्री शाहदेव ने कहा कि इस चुनाव में बिलासी तोपनो ही नगर पंचायत अध्यक्ष की एकमात्र योग्य और कर्मठ प्रत्याशी है. लातेहार की जनता उन्हें विजयी बनाने के लिए मन बना चुकी है. उन्होंने कहा की बिलासी तोपनो काफी लंबे समय से समाज सेवा में है और समाज के हर सुख दुख में लोगों के साथ रहती हैं. मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने भी बिलासी तोपनो के जीत का दावा किया. इस अवसर पर झामुमो और कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे.