dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं: डीसी

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित विभिन्न गतिविधियों एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, परिवहन कोषांग, मीडिया कोषांग, हेल्प डेस्क, आदर्श आचार संहिता कोषांग सहित अन्य संबंधित कोषांगों की अब तक की प्रगति की जानकारी ली गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें. उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं, मतदान सामग्री की उपलब्धता, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा मतगणना केंद्र की तैयारी की विशेष रूप से समीक्षा की. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें एवं प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, सभी कोषांगो के वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!