Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

रमजान के पहले जुम्मे की रौनक, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद, गौशिया मस्जिद और मदीना मस्जिद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लुरगुमी, परहाटोली और पहाड़कापु की मस्जिदों में रमजान-उल-मुबारक के पहले जुमे की नमाज पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। पवित्र महीने के पहले जुमे को लेकर रोजेदारों में खासा उत्साह देखा गया, जिसके चलते मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी।नमाज के बाद मस्जिदों में विशेष दुआ का नजारा दिखा। रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में हाथ फैलाकर देश और प्रदेश की खुशहाली, तरक्की तथा आपसी भाईचारे और शांति के लिए दुआएं मांगीं। महुआडांड़ जामा मस्जिद में नमाज से पूर्व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मौलाना रेयाज ने रमजान की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा, “यह पूरा महीना खुदा की इबादत और उसकी रहमतों का है। रमजान का पाक महीना अल्लाह की बरकतों के नाजिल होने का वक्त है। इस महीने की पहली इबादत रोजा रखना और दूसरी तरावीह की नमाज अदा करना है।” मौलाना रेयाज ने आगे कहा कि रमजान के पहले दस दिन ‘रहमत’ के होते हैं, जिसमें अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करता है। इस पाक महीने की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि रमजान में नेक काम करने पर सत्तर गुना सवाब (पुण्य) मिलता है। यानी एक नेकी का फल सत्तर नेकियों के बराबर मिलता है। उन्होंने समाज के संपन्न लोगों से अपील की कि इस पवित्र महीने में बढ़-चढ़कर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें, क्योंकि यही इस्लाम की असल तालीम है। नमाज के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सक्रियता देखी गई। शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज संपन्न होने पर लोगों ने एक-दूसरे को रमजान के पहले जुमे की मुबारकबाद दी।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!