लातेहार
भाजपा ने झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध मे निकाली रैली, प्रर्दशन किया


जिला उपाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय में पदाधिकारी और कर्मी की लापरवाही के कारण आम जनता को काम के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है. बावजूद इसके काम नहीं होता है. हर योजना में बिचौलिया हावी है. ग्रामीण जनता परेशान है. अधिवक्ता सह भाजपा नेता राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मी और पदाधिकारी न तो जनप्रतिनिधियों को पहचानते हैं, न ही जनता को. पूरे प्रदेश में निरकुंश सरकार है, इस सरकार काके आम आवाम से कोई मतलब नहीं है. अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंटू रजक ने कहा कि प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार है. बिना पैसा लिए कोई कार्य नहीं हो रहा है.
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित 14 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी को सौंपा गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, पवन कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, आशा देवी, आनंद सिंह, गौरव दास, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोबिंद प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, अश्विनी सिंह, प्रकाश कुमार, राजू दास, अमर विश्वकर्मा, सोनू सिंह, अवधेश चंद्रवंशी, पंकज सिंह देव, देवेंद राम, विजय प्रसाद, बिनोद प्रसाद, सुकन्या देवी व लालमोहन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. 