green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

भाजपा राष्‍ट्र सेवा का संकल्‍प ले कर चलने वाला संगठन है: दीपक प्रकाश

लातेहार। शहर के एक नीजि होटल में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्‍वावधान में दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व बेरमो विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल, पूर्व मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह व जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्‍जवलित एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया.कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह प्रशिक्षण शिविर संयोजक अमलेश सिंह ने किया.

सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है.  आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और पूरे देश में 20 से 25 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का अभियान चलाया जा रहा है. उसी कड़ी में लातेहार जिला में यह जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्‍होने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है. प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण, समाज सेवा की भावना और संगठन के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करना है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है.  प्रदेश प्रवक्‍ता श्री मंडल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर केवल राजनीतिक शिक्षा का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी मंच है. प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका, जनसंपर्क अभियान और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के गुर सिखाए जा रहे हैं. शिविर में प्रशिक्षण प्रमुख नरेंद्र पांडेय व जिला प्रभारी मुकेश रंजन सिन्हा,  प्रदेश कार्य समिति राजधानी यादव,  जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, जिला परिषद सरोज देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, महामंत्री छोटू राजा, जिला मंत्री मुकेश पांडेय, ध्रुव पांडेय, विष्णु प्रसाद गुप्ता विधायक प्रतिनिधि गौरव दास , नगर महामंत्री सोनू सिंह , महिला मोर्चा महामंत्री अर्पना सिंह, मंजू देवी, संगीता देवी समेंत भाजपा अन्‍य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!