लातेहार
जमीन सर्वे की त्रुटियों के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन: मनीर उरांव


जिला अध्यक्ष श्री यादव ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि वर्तमान में लातेहार जिले में जमीन सर्वे के नाम पर भारी अनियमितता बरती जा रही है. 20-30 साल पहले बिक चुकी जमीनें फिर से पुराने रैयत के नाम पर दर्ज किया जा रहा है. जिससे गांवों में शांति भंग हो रही है और यह स्थिति खून-खराबे को आमंत्रण दे रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इन त्रुटियों को अविलंब नहीं सुधारा, तो भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी. प्रदेश मंत्री मनीर उरांव ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंचायत चुनाव 2027 को लक्ष्य मानकर अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि लातेहार में जमीन सर्वे की अनियमितता को ले कर भाजपा आंदोलन करेगी.
बैठक को मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री अमलेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री छोटू राजा ने किया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा कल्याणी पांडेय, मंजु सिंह, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी जी, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, ईश्वरी सिंह, अनिल सिंहद्व उषा देवी, रेणु देवी, ध्रुव कुमार पांडेय, मुकेश पांडेय,आशा लकड़ा, विष्णु देव गुप्ता, कन्हाई पासवान, रानी देवी, अर्पणा सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्विनी सिंह, लव कुमार दुबे, रामदेव सिंह, अरविंद भगत, सुनील तिवारी, मंजू देवी, माया देवी, उषा पांडेय, पिंटू रजक, राजकुमार सिंह, मनदीप कुमार, प्रशांत सिंह, अमित कुमार, अखिलेश भोक्ता, आशीष सिंह व मनोज प्रसाद समेंत कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे. 