झारखंड
भाजपाइयों ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित किया


पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. इसका श्रेय भाजपा के हर एक छोटे व बड़े नेता व कार्यकर्ताओं को जाता है. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है. कार्यक्रम में त्रिभुवन पांडेय, सरयू सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहारा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कल्याणी पांडेय, जिप सदस्य सरोज देवी, ओबीसी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू के अलाव भाजपा के अन्य वरीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने किया. जबकि समापन की घोषणा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने की. कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपाइयों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.