झारखंड
भाजपा का स्थापना दिवस कल, सांसद व विधायक भाग लेगें

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस’ छह अप्रैल को जिला कार्यालय में मनाया जायेगा. जिला अध्यक्ष बंसी यादव निर्देश पर जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह व विधायक प्रकाश राम भाग लेगें. कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण से किया जायेगा. इसके बाद संगठन के गौरवशाली विकास यात्रा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर भाग लेने की अपील जिले के सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से की गयी है. 



