alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

ब्रह्मकुमारीज का पांच दिवसीय रक्‍तदान शिविर का आज से किया गया शुभारंभ

संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हो रहा है आयोजन

लातेहार।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय, सोन भवन, बाइपास रोड उप शाखा के द्वारा 21 से 25 अगस्त  तक पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया. पहले दिन अधिवक्‍ता सह बीके नवीन कुमार गुप्‍ता समेंत कई लोगों ने रक्‍तदान किया.मौके पर बीके सुनीता गुप्‍ता समेंत कई लोग मौजूद थे.  केंद्र की संचालिका  बीके अमृता ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक युवा को रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करना तथा प्रत्येक परिवार को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है. इसी महान लक्ष्य को लेकर इस वर्ष भी पांच दिवसीय रक्तदान महाअभियान आयोजित किया जा रहा है. उन्‍होने कहा कि प्रत्येक मानव के भीतर प्रेम और करुणा की भावना होती है, आवश्यकता है उसे कर्म में लाकर सेवा का रूप देने की. रक्तदान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बीके अमृता ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष लाखों यूनिट रक्त की जरूरत सड़क दुर्घटनाओं, चिकित्सीय सर्जरी, प्रसूति तथा कई जटिल बीमारियों के उपचार के लिए पड़ती है. ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की सहायता करता है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और विश्वास की भावना को भी मजबूत करता है. उन्होंने  लातेहार की युवा शक्ति, पुलिस बल तथा सेवा में कार्यरत जवानों से इस पांच दिवसीय रक्‍तदान शिविर में भाग ले कर रक्‍तदान करने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button