mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

बाइपास चौक श्रीमरानवमी पूजा समिति की बैठक संपन्‍न

लातेहार। शहर के बाइपास चौक श्रीरामनवमी पूजा समिति, लातेहार की एक बैठक संरक्षक अविनाश कुमार की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी.  होटल स्‍पार्क ब्‍लू के पार्किंग एरिया में आयोजित इस बैठक में रामनवमी पूजा समिति के अध्‍यक्ष शंभूू प्रसाद, वार्ड पार्षद मनोज कुमार दास व संरक्षक नरेश प्रजापति व विक्रम शाह आदि मौजूद थे. संरक्षक श्री कुमार ने बताया कि बताया गया कि पिछले वर्ष की समि‍ति को ही यथावत रखा गया है. आगामी 13 मार्च को आयोजित बैठक में समिति गठन को ले कर विचार विमर्श किया जायेगा. उन्‍होने बताया कि इस वर्ष सड़कों के उपर रामनामी पताका नहीं लगाने का निर्णय लिया गया. उन्‍होने कहा कि रामनवमी के बाद पताका नहीं उतारे जाने के कारण अक्‍सर बिजली संबंधित दुर्घटनायें होती है. आंधी व तूफान में पताका टुट कर सड़क व नालियों पर गिर जाता है. इससे रामनामी पताका की मर्यादा धूमिल होती है. बैठक पर अनिकेत कुमार सिन्‍हा, सूरज कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार, आशीष प्रसाद, आनंद कुमार, पंकज कुमर, पवन कुमार, नीतीश कुमार सिन्‍हा आदि मौजूद थे. अध्‍यक्ष शंभू प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष भी रामनवमी का पूजा धुमधाम से मनाया जायेगा. उन्‍होने कहा कि सामुहिक सहयोग के बिना आयोजन सफल बनाना मुश्किल है. उन्‍होने दायित्‍वों कानिवर्हन करने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button