Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

भाजपा की जीत पर लातेहार में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां, आतिशबाजी की

लातेहार। पश्चिम बंगाल केे अलावा आसाम व पांडुचेरी राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत की के बाद लातेहार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट के समीप एकत्र होकर मिठाईयां बांटी और जम कर आतिशबाजी की. कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और एक-दूसरे को बधाई दी गई.

जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी जैसे क्षेत्रों में भाजपा के प्रदर्शन ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि यह परिणाम पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जनता ने नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अपने निर्णय से राजनीतिक दिशा स्पष्ट की है और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी है. पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि यह परिणाम जनता की अपेक्षाओं का प्रतिबिंब है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने शासन और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपना मत दिया है.

वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे ने कहा कि चुनावी परिणाम लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शक्ति को दर्शाते हैं और जनता के निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए.

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि इन परिणामों ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगातार जनसंपर्क कर संगठन को मजबूत किया है. उन्होंने साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का उल्लेख करते हुए कहा कि बंगाल की ऐतिहासिक विरासत लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी रही है. मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष राकेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, विष्णु कुमार गुप्ता, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, सोनू सिंह, नागमणि कुमार, पूर्व रघुवीर यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!