Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

दीपाटोली चौक पर डेजॉय भारत आयुर्वेद हर्बल दुकान का उद्घाटन

महुआडांड़ (लातेहार)। स्‍थानीय दीपाटोली चौक स्थित डेजॉय भारत आयुर्वेद हर्बल दुकान का उद्घाटन रविवार को दोपहर  समारोहपूर्वक किया गया.  उद्घाटन समारोह में जामा मस्जिद के सदर रेहान रजा एवं डेजॉय क्राउन विक्रांत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर पूर्व सदर इमरान अली, डेजॉय सफायर के वाइस प्रेसिडेंट जाहिद हुसैन, खजांची सुहेल अख्तर, समीम अंसारी, शमशाद अंसारी, हामिद अंसारी समेत कई गणमान्य लोग एवं प्रखंडवासी मौजूद रहे. दुकान के संचालनकर्ता रुस्तम हुसैन ने बताया कि डेजॉय भारत आयुर्वेद हर्बल दुकान के माध्यम से लोगों को विभिन्न आयुर्वेदिक एवं हर्बल उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे. ग्राहकों के लिए विशेष बचत योजना भी शुरू की गई है.  इसके तहत ग्राहकों को पांच प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट जीवनभर मिलने की जानकारी दी गई।. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के साथ बचत का लाभ भी उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए एक अन्य विशेष योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की खरीदारी करने पर पांचवें महीने 2500 रुपये तक के प्रोडक्ट मुफ्त दिए जाएंगे.  डेजॉय क्राउन विक्रांत कुमार ने कार्यक्रम के दौरान डेजॉय के विभिन्न उत्पादों के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी. उन्होंने आयुर्वेद एवं प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!