mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

शिविर में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर चुके 15 अभ्‍यर्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत दक्ष एकेडमी स्‍कील सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कुल 15 पास-आउट अभ्यर्थियों को उनके कौशल प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये. प्रमाण-पत्रों का वितरण जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा किया गया. मौके पर यूएनडीपी प्रवीण कुमार मुख्‍य रूप से मौजूद थे.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्‍हें  प्रोत्साहित किया. उन्‍होने  कौशल विकास के क्षेत्र में मुख्यमंत्री सारथी योजना की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्‍होने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्व–रोजगार के अवसरों से जोड़ना है. स्थानीय नागरिकों एवं अभ्यर्थियों ने इस पहल की सराहना की. उन्‍होने कहा कि सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंंचाया जा रहा है और हमें इसमें सहभागी बनना चाहिए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!