लातेहार। शहर के धर्मपुर पथ में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में रविवार को विद्यालयी वार्षिक आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय,पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार व प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर अध्यक्ष ज्योति चौधरी रिकॉल, रिफ्रेश व रिर्फोम की चर्चा की. उन्होने कहा कि सामुहिक भागीदारी से ही संगठन की सशक्त होता है. प्रबंध कारिणी समिति के सचिव श्री पांडेय ने कहा कि मन के जीते जीत है ,मन के हारे हार. उन्होंने बताया कि विद्या भारती का उद्देश्य समाज निर्माण है. पलामू विभाग प्रमुख ने इस त्रि- दिवसीय विद्यालय स्तरीय आचार्य कार्यशाला के महत्वों के बारे में बताया. एक सफल व्यक्ति किसी भी कार्य को एक अलग अंदाज से पूर्ण करता है. यह एक सीखने की विषय वस्तु है. कोषाध्यक्ष महोदय नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि हम रोचक ढंग से पढ़ाई के माध्यम से छात्र व छात्राओं को आगे बढ़ाएं. सकारात्मक प्रयास करें और आने वाले समय में मैट्रिक के वार्षिक परीक्षा में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करें. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि पूरे साल भर की व्यवस्थाओं की व्यवस्था निर्माण हेतु इस कार्यशाला में है. सभी के योगदान से ही विद्यालय रूपी गाड़ी को आगे बढ़ाना है.