Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

अर्द्धविक्षिप्‍त का शव बरामद, पुलिस ने पोस्‍टमार्टम कराया

लातेहार। शहर के अमवाटीकर स्थित अंबेडकर चौक के पास अवस्थित सामुदायिक भवन के बरामदा में रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है. रविवार की सुबह स्‍थानीय लोगों ने उसे देखा और इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सदर अस्‍पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी श्री सिन्‍हा ने बताया कि शव का पोस्‍टमार्टम कर शवगृह में रखा गया है. अभी तक शव लेने कोई नहीं आया है. कुछ स्‍थानीय लोगों ने बताया कि वह युवक अर्द्ध‍िक्षिप्‍त था. उसका घर शहर के चंदनडीह मुहल्‍ले में है और लोग उसे मारवाड़ी नाम से पुकारते थे. उसका कोई और सगा संबंधी नहीं है. वह शहर में प्‍लास्टिक आदि चुनता था और भीख मांग कर अपनी भूख मिटाता था. जैसा कि लोगों ने बताया गया कि शायद पिछले दो-तीन दिनों से उसकी तबीयत खराब थी और वह उसी बरामदे में पड़ा रहता था. रविवार को उसका शव बरामद किया गया. थाना प्रभारी श्री सिन्‍हा ने बताया कि यदि शव लेने कोई नहीं आता है तो कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का अंतिम संस्‍कार किया जायेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!