Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से किशोरी घायल, चालक फरार

बालूमाथ (लातेहार)। बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के समीप रविवार को एक अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंजली कुमारी (15)  पिता बिनोद उरांव, निवासी नचना बारियातू ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान बारियातू हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बारियातू पुलिस की मदद से घायल किशोरी को तुरंत बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉ. दयानंद कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!