mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सामाजिक कुरीतियों के उन्‍मूलन के लिए सामुहिक भागीदारी आवश्‍यक: उपायुक्‍त

लातेहार। जिले में सामाजिक कुरीति निवारण, राज्य योजनाओं एवं मिशन शक्ति पर मंगलवारको उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल में किया गया.  कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम, बाल विवाह उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण तथा संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामाजिक कुरीतियों के रोकथाम के लिए सामुहिक भागीदारी आवश्‍यक है. उन्‍होने सभी विभागों के बीच समन्वय स्‍थापित कर कार्य करने की बात कही. आगे उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने पर बल दिया. उन्‍होने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने हेतु जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.  कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा सामाजिक कुरीति निवारण योजना, राज्य योजनाओं, बाल विवाह निषेध अधिनियम, मिशन शक्ति के विभिन्न घटकों तथा कार्यान्वयन प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई. प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उनके प्रश्नों का समाधान किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेंत संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, प्रतिभागी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!