green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत

लातेहार।  शहर के पानी टंकी मोड़ से चंदनडीह तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्‍ल्‍यूडी) के द्वारा कराये जा रहे इस सड़क निर्माण में स्‍थानीय ग्रामीणो ने संवेदक पर व्‍यापक अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि यह सड़क काफी महत्‍वपूर्ण है. इस सड़क में स्‍कूल व अस्‍पताल हैं. इसके अलावा इस सड़क से कई गांवों को जोड़ता है. लेकिन सड़क की हालत काफी खराब थी. रसात के दिनों में इस सड़क पर पैदल चलना भी दूभर था. काफी दिनों के बाद सड़क बनायी जा रही है. अगर सड़क गुणवत्‍तापूर्ण नहीं बनेगी तो इस सड़क का कोई औचित्‍य नही रहेगा. ग्रामीणों ने बताया कि बिना सड़क की सफाई किये ही धूल-धूसरित पीसीसी सड़क में ही ढलाई कर दी जा रही है. सड़क मे मिट्टी की परत जमी है और उसी में ढलाई की जा रही है.

प्रावधानों के अनुसार आरडब्‍ल्‍यूडी के कार्य में जहां पीसीसी सड़क पहले से है, उस पर छह इंच ढलाई करनी है. लेकिन जहां पीसीसी पथ पहले से नहीं है और सड़क मिट्टी- मोरम की है वहां बाक्‍स काट कर आठ इंच ढलाई करनी है. लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है. 

क्‍या कहा नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने 

इस संबंध में नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने कहा कि यह सड़क काफी महत्‍वपूर्ण है. सड़क की गुणवत्‍ता का ख्‍याल रखा जाना चाहिए. उन्‍होने कहा कि पिछले दिनों उन्‍होने उपायुक्‍त से मुलाकात कर इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने का आग्रह किया था. उन्‍होने कहा कि अगर सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है तो इसकी जांच होनी चाहिए. नगर पंचायत क्षेत्र में किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्‍ता का समझौता नहीं करने दिया जायेगा.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!