IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

निर्माणाधीन व लंबित कार्यों को समय पर पूरा करें: उपायुक्‍त 

लातेहार। समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में एनआरईपी (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम),  एमआई (लघु सिंचाई) एवं आरसीडी (पथ निर्माण विभाग) द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माणाधीन एवं लंबित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. एनआरइपी  के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा प्रगति की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने विशेष रूप से सड़क निर्माण एवं मरम्मती कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित रूप से स्थल जांच करने का निर्देश दिया. लघु सिंचाई योजनाओं की समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूर्ण करने तथा सिंचाई सुविधाओं का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति प्रदान करने का निर्देश दिया. बैठक में कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी पुनई उरांव, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण‍ प्रमंडल प्रभाकर सिंह व  लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता किशुन मिंज आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!