लातेहार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष भीम कुमार को चतरा लोकसभा के प्रभारी बनाया गया है. श्री कुमार को आगामी लोकसभा एवम विधानसभा चुनाव तक पूरे वर्ष कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों अभियानों की योजना बनाने एवं सभी स्तरों पर क्रियान्वयन करने का जिम्मा दिया गया है. श्री कुमार के प्रभारी बनाए जाने पर लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी के राजू के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा में चतरा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस जीत तय है.