लातेहार
संविधान बचाओ यात्रा को ले कर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, सफल बनाने अपील
24 को निकाली जायेगी संविधान यात्रा


श्री तिवारी ने बताया कि पूर्वाह्न 10 बजे लातेहार बाजारटाँड़ से रैली प्रारंभ होगी और समाहरणालय मोड़ तक जाएगी. रैली की सफलता के लिए दायित्व का बंटवारा किया गया. अधिक से अधिक संख्या में लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया. कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि संविधान बचाओ रैली के माध्यम से केन्द्र सरकार को यह बता दिया जाएगा कि संविधान से छेड़छाड़ कांग्रेस कतई नहीं बर्दाश्त करेगी. कांग्रेसजन एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाए. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी होगी.
बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने युवाओं को आगे आने को कहा. बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, मनिका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दारोगी यादव ,चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशगर खान , बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमीर हयात ,बरियातू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रीगन कुमार,लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव, सरयु प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अख्तर हुसैन, सरयु विधायक प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, कांग्रेस नेता साजन कुमार युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव मनोज पासवान चमरू उरांव,जय लाल उरांव,दानिश आलम ,मोहम्मद साजिद, विनोद उरांव,अशोक राम आदी मौजूद थे.