mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

कांग्रेसियों ने चमन परहिया के अंतिम संस्‍कार में भाग लिया

 लातेहार। जिला कांग्रेस समिति के कार्यकारिणी सदस्‍य चमन परहिया के निधन पर जिला कांग्रेस ने गहरा शोक प्रकट किया है. चमन परहिया सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत कें पंचायत समिति सदस्‍य थे. उनके निधन पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने इसे कांग्रेस के लिए एक अपूरणी क्षति बताया. उन्‍होने दिवगंत परहिया को एक प्रभावशाली और मिलनसार व्‍यक्ति बताया. उन्‍होने कहा कि क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उनका जन सरोकारों के प्रति समर्पण ही उन्‍हें जनता के बीच काफी जनप्रिय बना दिया था. उन्‍होने कांग्रेस के लिए बहुत कुछ किया है. उनकी कमी हमेशा खलेगी. विधायक प्रतिनिधी हरिशंकर यादव ने भी दिवगंत चमन परहिया को कांग्रेस का एक समर्पित कार्यकर्ता बताया. कहा कि चमन परहिया का योगदान क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहा है. जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने भी शुभम संवाद से बात करते हुए दिवगंत परहिया को अपनी श्रद्धांजलि दी. उन्‍होने कहा कि उन्‍होने उनके साथ बहुत काम किया है. यह उनके लिए व्‍यक्तिगत क्षति है. वे हमेशा हम कांग्रेसियों के दिलों में रहेगें. अंतिम संस्‍कार कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्‍यक्ष मोती उरांव, मंडल अध्‍यक्ष फूलचंद यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, हसमद अंसारी, मनोज पासवान, वाजिद अंसारी, तरवाडीह पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह नंदकिशोर सिंह, शिव शंकर यादव, नितेश नायक और  जगमोहन नायक आदि पहुंचे कर दिवगंत परहिया को अपनी श्रद्धांजलि दी.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!