Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नशा मुक्‍त समाज बनाना हम सबों का दायित्‍व: महेश सिंह

लातेहार। सोमवार को  नगर पंचायत, लातेहार के तत्‍वावधान में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रगम में जन-जागरूकता कार्यक्रम चला कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया. मौके पर संबोधित करते हुए  नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने कहा कि नशा मुक्‍त समाज बनाना हम सबों का दायित्‍व है. उन्‍होने कहा क‍ि नशा से सिर्फ एक व्‍यक्ति या परिवार ही प्रभावित नहीं होता है वरन पूरा समाज प्रभावित होता है. मौके पर नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि हमें नशा मुक्‍त समाज बनाने को ले कर सामुहिक रूप से काम करने की दरकार है और इसकी शुरूआत हमें अपने घर व आसपास से करनी होगी. कार्यक्रम में  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशनसे जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. मौके पर नशामुक्‍त समाज बनाने के लिए शपथ लिया गया. इसक अलावा आमजनों के स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखते हुए एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. मौके पर नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत, डा आंनद किशोर दांगी, डा लाडले हसन, वार्ड पार्षद  नसीरूद्दीन मिंया, विमला देवी, मनोज कुमार गुप्‍ता, पप्‍पू सरदार, सब्‍बू परवीन, मनोज कुमार दास, संयुक्‍ता कुंवर, मुंद्रिका मांझी, मुश्‍तरी बीबी, इंद्रदेव उरांव आदि मौजूूद थे. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!