maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआरपीएफ जवानों ने रक्तदान किया

लातेहार। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन कैंप मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर 11 वीं बटालियन के कमांडेंट रतिन्द्र चरण मिश्र के लावा द्वितीय कमान अधिकारी पितबास पण्डा, सहायक कमांडेंट निरज कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पाटे शुभम विवेक के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे और रक्तदान किया. कमांडेंट श्री मिश्र ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस दुनिया भर में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान करना एक पुनीत कार्य है. आये दिन सीआरपीएफ जवान हमेशा रक्तदान करते है. एक छोटी सी अपील और जवान रक्तदान के लिए तैयार रहते है. कमांडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ नागरिकों की सुरक्षा के अलावा अपने सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़ चढ़ हिस्सा लेते है. उन्होंने कहा कि यह दिन उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है, जो अपने रक्तदान से अनगिनत जिन्दगियों को बचाने मे योगदान दिया है. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने रक्तदान के लिए शपथ ग्रहण किया

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!