लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में 10 से 26 जून तक विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को जिला नियोजन सह जिला कौशल विकास पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देश पर दक्ष अकादमी स्किल सेंटर द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली रेलवे स्टेशन रोड स्थित केंद्र से निकल कर मेन रोड होते हुए समाहरणालय गेट तक गई. रैली के दौरान केंद्र प्रबंधक नीरज कुमार ने कहा हमें नशा को अपने देश से भगाना है और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है. इसमें सबोें की सामुहिक भागीदार आवश्यक है. उन्होने खास कर युवाओं से तंबाकू एवं अन्य नशे से दूर रहने की अपील की. इस रैली में केंद्र कर्मी निभा कुमारी, सुधा सिंह, गजाला परवीन, मो इकबाल, शहबाज कासिफ तथा हॉस्टल वार्डेन उमा कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई. केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया.