maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

डीसी व एसपी ने जेएसएससी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

लातेहार। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंट जेवियर्स एकेडमी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बनवारी साहू महाविद्यालय तथा गांधी इंटर कॉलेज, लातेहार का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया.  उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.  निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. इस दौरान अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन , जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!