mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

डीसी ने बीएलओ की सूची उपलब्‍ध कराने का निर्देश राजनीतिक दलों को दिया

अब तक कांग्रेस व आजसू ने ही उपलब्‍ध कराये हैं सूची

लातेहार। शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति एवं उनकी सूची उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि माह अप्रैल में झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए की नियुक्ति करना तथा उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करना आवश्यक है. उपायुक्त ने बताया कि पूर्व में आयोजित बैठक में सभी राजनीतिक दलों के द्वारा 10 दिनों के भीतर बीएलए की सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, किन्तु अब तक केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं आजसू पार्टी के द्वारा ही बीएलए की सूची उपलब्ध कराई गई है. उपायुक्त द्वारा सभी जिलाध्यक्ष व सचिवों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने बीएलए की सूची एवं उनका विवरण 16 मार्च तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें, ताकि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण की जा सकें. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय रजक,  झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्‍य अरुण दुबे, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्‍यक्ष गुंजर उरांव, मुंगेश्वर राम व प्रमोद पांडेय आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!