WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

डीसी ने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्‍होने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन उठाव एवं वितरण की स्थिति, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, चना दाल वितरण योजना, लाभुकों का ई केवाईसी, पीजीएमएस शिकायत, सुसुप्त राशन कार्ड, समेत अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की.  उपायुक्त ने सभी पात्र लाभुकों को समय पर एवं पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्‍होने कहा क‍ि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. ई-केवाईसी एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा योजनाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जनसेवक, संबंधित उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!