लातेहार। गुरूवार को जिला उप निवार्चन पदाधिकारी मेरी मड़की ने जिले के गारु प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया. उन्होने नोशनल हाउस नंबर, एएसडीडी, मैपिंग कार्य की जानकारी दी. उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को नोशनल हाउस नंबर में किस प्रकार मकानों को नोशनल हाउस नंबर आवंटन करना है, किस मकान को नोशनल हाउस नंबर नहीं देना है विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की अद्यतन सूची तैयार करने, मैपिंग कार्य में मतदाताओं की जाँच किस प्रकार करनी है के सम्बन्ध में बताया गया. उन्होने बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक की समस्याओ एवं शंकाओ का समाधान किया गया. इस अवसर पर अभय कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी गारु अतहर रजा एवं मनोज कुमार जिला निर्वाचन कार्यालय, लातेहार के साथ मनिका प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थें.