dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

अध्यात्म से ही शांति और राष्ट्रप्रेम का विकास संभव: प्रकाश राम

लातेहार। प्रजापति ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय की बाईपास रोड, लातेहार स्थित सोन भवन परिसर में 90 वीं शिव जयंती का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्देश्य अध्यात्म के महत्व को समाज तक पहुंचाना और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक प्रकाश राम उपस्थित थे. इसके अलावा डीएफओ प्रवेश अग्रवाल और जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी बतौर अतिथि उपस्थित थी. जबकि मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र की प्रभारी शांति बहन विशेष रूप से मंचासीन थी. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने की. मुख्य वक्ता शांति बहन ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य का जीवन अत्यंत अनमोल है और इसे सही मार्ग पर लगाना ही जीवन की सच्ची सफलता है. अध्यात्म के माध्यम से ही मनुष्य अपने भीतर शांति, संयम और सकारात्मकता का विकास कर सकता है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मा कुमारी संस्था का उद्देश्य सतयुग की स्थापना और समाज के नैतिक नवनिर्माण में योगदान देना है. विधायक प्रकाश राम ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यात्म मानव जीवन के लिए अत्यंत कल्याणकारी है. अध्यात्म से दूर रहने पर मनुष्य अपने मूल तत्वों और मानवीय मूल्यों से भटक जाता है. उन्होंने कहा कि अध्यात्म के माध्यम से ही शांति, गौरव, वैभव, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम जैसे सद्गुणों का विकास होता है. डीएफओ प्रवेश अग्रवाल शर्मा ने कहा कि अध्यात्म जीवन में सदुपयोग और निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है. लोभ और स्वार्थ से ऊपर उठकर किए गए कार्य ही जीवन को सार्थक बनाते हैं, अन्यथा मनुष्य अनेक प्रकार के कष्टों में फंस जाता है. जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि मनुष्य का जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि संसार की भलाई के लिए है. समाज सेवा, सहयोग और करुणा ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, बीके शांति, एंजिला, अमृता, गंगोत्री, मीणा, कुसुम, नीतू, बीके अमित, विनय, अवधेश, अनिल, आशीष, गुलाब, पवन कुमार, विकास साहू, मुरारी प्रसाद, मोहन राम, सुनीता गुप्ता, विनोद, बृजेश और नवीन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर संकल्प लेकर के अध्यात्म चेतना समाज में जागने का संकल्प लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button