mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने 53 अभ्‍यावेदनों की अनुशंसा की

लातेहार। मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई. बैठक में समिति द्वारा कुल 59 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई. विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा 59 में से 53 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई.

विज्ञापन

बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव एवं मवेशियों की मौत, डोभा, नदी, जलाशयों में डूबने से हुई मौत, सर्पदंश आदि से संबंधित आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा आवेदनों के जाँच एवं सत्यापन के आधार पर प्राप्त प्रस्ताव को भुगतान के लिए स्वीकृति दी गई.

विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, विधि शाखा प्रभारी पदाधिकारी अनिल मिंज उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button