लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबित ई-केवाइसी व आधार व लैंड सीडिंग कार्यों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. किसान क्रेडिट कार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी एवं बैंक को अधिक से अधिक पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने के लिए निर्देशित किया गया. ।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला ग्रामीण विकास शाखा, आईटीडीए, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व शाखा, कृषि, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, विद्युत विभाग, भवन प्रमण्डल, पथ प्रमण्डल, लघु सिंचाई प्रमण्डल, ग्रामीण कार्य विभाग समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक् ने लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक ससमय पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ सुलेमान मुण्डरी, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे.