लातेहार
एसवीएम में नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड पार्षद समेत विशिष्ट महिलाएं सम्मानित


उन्होंने कहा कि महिलाएं घर को मंदिर बनती है. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लातेहार नगर पंचायत में नवनियुक्त महिला पार्षदों सहित विशिष्ट महिलाओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया. लातेहार नगर पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश सिंह का भी अभिनंदन और सम्मान किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष श् महेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की शक्ति अतुलनीय है. धर्म की रक्षा हेतु मां दुर्गा का अवतार हुआ उन्होंने बताया कि बेटियां अपने पिता के लिए विशेष होती है.
विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की उपाध्यक्षा प्रीति भारती ने आशीर्वचन के रूप में महिला दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की महिलाएं स्वयं में विश्वास रखें एवं सभी को महिलाओं के प्रति सम्मान रखने के बारे में बताएं. उन्होंने महिलाओं पर रविंद्र नाथ टैगोर के प्रसिद्ध पंक्ति को उल्लेखित की. कार्यक्रम में रितु रानी पांडे, प्रीति भारती, अनिता कुमारी , सुगंधी देवी, विमला देवी, शब्बू परवीन, आशा देवी, संयुक्ता कुंवर,मुस्तरी बीबी, अमला पन्ना, कलावती देवी ,उषा देवी, गुड़िया सिन्हा ,गीता कुमारी ,ममता त्रिपाठी रूबी कुमारी ,मधु कुमारी नीलम कुमारी, उपासना कुमारी, पूनम गुप्ता, नीलम अम्बषटा, श्वेता श्रीवास्तव,सरिता देवी, बसंती देवी, मानमती देवी , शीला देवी,नीलम देवी आदि को सम्मानित किया गया.