maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
बालुमाथराज्‍य

शिबू सोरेन की जयंती पर गरीबों के बीच कंबलों का वितरण

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू के नेतृत्व में दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई. जयंती के अवसर पर दर्जनों गरीबों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया. बोलते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य को अलग करने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों की लड़ाई लड़ी. वह हमारे दिलों में आज भी जिंदा है. इस अवसर पर झामुमो नेता कपिलदेव उरांव, 20 सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, झारखंड आंदोलनकारी बनारस उरांव, शिबू उरांव, बिफ़ा उरांव, संतोष गुप्ता, मनोज यादव, संदीप साव, साबिर अंसारी राजीव गंझु, प्रकाश राम, राजेश कुमार, संतोष उरांव, संदीप गुप्ता, सिकंदर उरांव, अमन गुप्ता, जीतराम गंझु, देवंती देवी, अंजली देवी, ललिता देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!