लातेहार। आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया. सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शुक्रवार को आंठवें दिन लातेहार प्रखंड के पांडेपुरा, अरगुंडी पंचायत, चंदवा प्रखंड के माल्हन, जमिरा, डुमारो पंचायत, बालूमाथ प्रखंड के मसियातु, रजबार पंचायत, बारियातु प्रखंड के अमरवाडीह, लात पंचायत, मनिका प्रखंड के बिष्णुबाध, जंगुर पंचायत, सरयु – चोरहा, महुआडांड के दुरूप, गढ़बुढ़नी पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, 13, 14 में शिविर लगाये गये. अपर समार्हता रामा रविदस ने जिले में लगाये जा रहे इन विशेष शिविरों से लाभ लेने की अपील लोगों से की.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
पंचायत स्तरीय शिविरों में आम लोगों से झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराया गया. समाज कल्याण विभाग द्वारा किशोरी बालिकाओं को विभागीय योजनाओं से संबंधित उपयोगी डायरी का वितरण किया गया. किशोरी बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. वितरित डायरी में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता एवं बालिकाओं के समग्र विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल है. शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया. कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया. शिविर में अपर समार्हता रामा रविदास के अलावा लातेहार अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, बरवाडीह अंचलाधिकारी लोकेश सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि खलखो समेंत अन्य वरीय व नोडल अधिकारी शामिल थे.शिविर के प्रति ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया.