mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
बरवाडीहराज्‍य

दहेज उत्पीड़न का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, गया जेल

लातेहार। जिले के आबरवाडीह थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यह कार्रवाई बरवाडीह थाना कांड संख्या–81/2023,  02 अक्टूबर 2023 के तहत की गई, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 498(A) एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अंतर्गत दर्ज की गई थी. बरवाडीह थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि वादिनी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि उसके पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी.

Advertisement
Advertisement

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण राम (27) पिता स्व चन्द्रदेव राम, वर्तमान पता — ग्राम मुसई टोला, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास, बिहार, स्थायी पता — ग्राम मंगरा, थाना बरवाडीह, जिला लातेहार) को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दहेज की मांग के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की. गिरफ्तारी के बाद उसे विधि अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा या दहेज उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शीघ्र और कड़ी कार्रवाई हमारी पहली प्राथमिकता है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!