Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पुलिस उप महानिरीक्षक ने रामनवमी को ले कर अधिकारियों के साथ बैठक की

सुरक्षा के चाक चौबंद व्‍यव्‍स्‍था कर ने का दिया निर्देश

लातेहार। सोमवार को पलामू पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने पुलिस मुख्‍यालय के सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव समेंत जिले के अन्‍य कई आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे. बैठक में डीआजी श्री किशोर ने आगामी रामनवमी पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व से तैयारी कर लेने का निर्देश दिया. ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया जा सकें. डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को रामनवमी के जुलुस के रूट मुआयना पूर्व में ही करने का निर्देश दिया और कहा अखाड़ा निर्धारित रूट से हो कर ही जुलूस निकालें. उन्‍होने साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सद्भाव में विघ्न उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरूद्ध विधिसम्मत प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई करें. पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने बताया कि जिले साइबर सेल 24 घंटे सोशल मीडिया की निगरानी कर रहा है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिनसे सांप्रदायिक सोहार्द बिगड़ने का अंदेशा है. उन्‍होने कहा कि आम नागरिक  किसी भी प्रकार की सहायता के लिए या आपात स्थिति में सूचना देने के लिए जिले स्तर पर 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम नंबर 06565–247981 पर अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 पर कॉल कर सूचनायें साझा कर सकते हैं. उन्होंने जुलुस के दौरान अभद्र व भड़काउ गाने नहीं बजाये इसके लिए डीजे संचालक से बॉन्ड भरवा लेने का निर्देश दिया. डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों केे साथ जिला नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया और कई आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!