mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

सीसीटीवी की जद में आये वाहन चालक, कटा ऑनलाइन चालान

लातेहार। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटाना जारी है. बुधवार को जिले के चंदवा प्रखंड के इंदिरा चौक में लगे सीसीटीवी के माध्‍यम से कंट्रोल रूम, लातेहार में बैठे परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ऑनलाइन चालान काटा. सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो तनवीर ने बताया कि इंदिरा गांधी चौक, चंदवा में कुल 47 हजार रूपये के 45 ऑनलाइन चालान काटे गये हैं. इनमें से अधिकांश वाहन चालक ऐसे थे जिन्‍होने हेलमेट नहीं लगाया था. बता दें कि जिले में सड़क दुर्घनाओं को रोकने के लिए उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है. इसका सकारात्‍मक असर भी दिखने लगा है. चालान काटे जाने के भय से 70 से 75 प्रतिशत दुपहिया वाहन चालक अब हेलमेट लगाने लगे हैं. शहर में दुपहिया वाहनों के परिचालन में भी कमी देखी जा रही है. कई वाहन चालक को सीसीटीवी लगे सड़क में जाने से परहेज कर रहे हैं. वहीं कुछ चालकों के साथ बाइक के पीछे बैठे सवारी के द्वारा नंबर प्‍लेट छिपाते हुए भी देखा जा रहा है.

नाबालिगों को वाहन चलाने नहीं दें: डीटीओ 

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने अपने नाबालिग बच्‍चों को बाइक नहीं चलाने देने की अपील की है. उन्‍होने कहा कि आये दिन देखा जाता है कि स्‍कूली बच्‍चे बाइक चलाते हैं. कई जगहों पर स्‍कूली बच्‍चे दुर्घटनाग्रस्‍त हुए हैं और  जानमाल की हानि हुई है. उन्‍होने कहा कि वाहन जांच के दौरान नाबालिगों के द्वारा बाइक ड्राइव करते पाये जाने पर अभिभावकों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्‍होने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्‍ट लगाने की अपील वाहन चालकों से की है. उन्‍होने अपने वाहनों के सभी कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस दुरूस्‍त रखने की भी बात कही.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!