ब्रेथ एनलाइज़र से ड्रिंक एंड ड्राइव की भी जांच की गई
लातेहार। उपायुक्त निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल के द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं राजस्व संग्रहन हेतु लातेहार थाना क्षेत्र में 14 मई की रात 10.30 बजे तक भारी वाहनों का कागजात की जाँच की गई. इस दौरान नियम का उलंघन करने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया. मौके पर सभी चालकों का ब्रेथ एनलाइज़र से ड्रिंक एंड ड्राइव की भी जांच की गई. जांच के क्रम में कुल 98 वाहनों की जांच की गयी तथा यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 70 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया और 2,04,500/- रुपए जुर्माना वसूला गया. परमिट के शर्तो का पालन नहीं करने वाले एक बस का भी चालान किया गया. डीटीओ ने वाहनों के चालक से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया. कहा कि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.उन्होंने शराब पीकर वाहन कभी भी नहीं चलाने की अपील की.