RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एसओई, लातेहार समेंत आठ विद्यालयों को मिला राज्‍य स्‍तरीय मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय पुरस्‍कार

लातेहार। जिले के 90 विद्यालयों को मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची ने इसे ले कर सूची जारी की है. बता दें कि यह पुरस्‍कार राज्‍य, प्रमंडल, शहरी स्‍थानीय निकाय, प्रखंड व पंचायत पर चयनित किये गये हैं. लातेहार जिला के आठ विद्यालयों को राज्‍य स्‍तरीय पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. इन विद्यालयों में जिला मुख्‍यालय के जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ठ विद्यालय (एसओई) के अलावा उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय हरातू (बरवाडीह), उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय डुमारो (चंदवा), राजकीय उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय छेंचा (बरवाडीह), उत्‍क्रमित प्‍लस टू हाई स्‍कूल रोल ( चंदवा), उत्‍क्रमित प्‍लस टू हाई स्‍कूल गारू, उत्‍क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंगरा (बरवाडीह) और आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय, कुुुुटमू (बरवाडीह) का नाम शामिल है. जिले के नौ विद्यालयों को प्रखंड स्‍तर पर और 73 विद्यालयों को पंचायत स्‍तर पर मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. जिले की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू ने सभी विद्यालय प्रबधंन को बधाई दी है. कहा कि शिक्षकों एवं छात्रों के परिश्रम और अधिकारियों के मार्गदर्शन और समन्‍वय के कारण ही जिले को इतने पुरस्‍कार प्राप्‍त हो सके हैं. बता दें कि प्रदेश में चयनित 2582 विद्यालयों में से 110 विद्यालयों को राज्‍य स्‍तर पर मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. इसमें हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा और सिमडेगा को प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. शहरी स्‍थानीय निकायों में 41, प्रखंड स्‍तर पर 262 और पंचायत स्‍तर पर  2164 विद्यालयों को पंचायत स्‍तर पर मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. सरकार की ओर से विभिन्‍न श्रेणी में पुरस्‍कार जीतने वाले स्‍कूलों को अलग-अलग प्रोत्‍साहन राशि में प्रदान की जाती है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!