अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करायें और नियमित भेजें: उपायुक्त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अपने बच्चों का नये शैक्षणिक सत्र में नामांकन कराने एवं बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की है. उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा है कि जो बच्चे किसी कारणवश विद्यालय छोड़ चुके हैं, उनका भी नामांकन कराने की अपील उन्होने की. बता दें कि सोमवार को जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 (Back to School Campaign) विषय पर एक कार्यशाला का विधायक मनिका रामचंद्र सिंह और उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने उदघाटन किया. उपायुक्त ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है. विगत वर्षाे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास किए जा रहे हैं.
उन्होने कहा कि 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है. इस आयुवर्ग के सभी बच्चों को पुनः विद्यालय में वापस लाना एवं नियमित अध्यापन कार्य का सम्पादन किया जाना है. 



