लातेहार। जिला मुख्यालय से सटे सदर प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, जलता (परसही) का इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन रहा है. विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि इस वर्ष विज्ञान संकाय में कुल 60 छात्र व छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इनमें से 55 छात्रो ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उर्तीण की है. जबकि चार ने दूसरे श्रेणी से उर्तीण किया है. एक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया था. श्री पांडेय ने बताया कि कला संकाय में 134 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इसमें 116 छात्रों ने प्रथम व 17 छात्रों ने दूसरे श्रेणी से परीक्षा उर्तीण की. एक छात्र परीक्षा में भाग नहीं ले पाया था. प्राचार्य आशीष कुमार पांडेय के अलावा विद्यालय के शिक्षक मुकेश प्रसाद, ज्ञान प्रकाश, दिनेश कुमार, मीना कुमारी, अनिल कुमार यादव, लक्ष्मी उरांव व राजीव रंजन सिंह ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की है.