WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लंबित मामलों का त्‍वरित निष्‍पादन करें: आयुक्‍त

 लातेहार। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय मंगलवार को लातेहार जिले के चंदवा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की. उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न दस्तावेजों, अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया तथा कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. आयुक्त ने विशेष रूप से लंबित प्रमाण पत्रों, दाखिल-खारिज मामलों एवं अन्य राजस्व संबंधी आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए आम जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़े. इसका ख्याल रखें.  राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण में शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस एवं प्रभावी पहल सुनिश्चित करें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!