maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

लंबित आवेदनों का त्‍वरित निष्‍पादन करें: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्‍त संदीप कुमार ने लंबित आवेदनो का त्‍वरित निष्‍पादन करने का निर्दश दिया है. शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में मासिक जिला समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्‍त ने विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति और विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की. प्रखंडवार जन्म प्रमाण  पत्र के लंबित मामलों, सुधार कार्यों तथा वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य जांच की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में  बताया गया कि जिले के अधिकांश विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष विद्यालयों में अभियान जारी है. बैठक में कुपोषण उपचार केंद्र  की बेड ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा उपायुक्‍त ने की.  अधिकारियों को बच्चों के समुचित उपचार, पोषण एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पीएम- किसान, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति विभाग,  नगर पंचायत, जेएसएलपीएस, समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्‍त ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने एवं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक ससमय पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक  प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता  रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक  प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!