लातेहार। श्री सूर्यनारायण पूजा समिति की एक बैठक त्रिभुवन पांडेय की अध्यक्षता में चाणक्यनगरी के सामुदायिक भव में आयोजित की गयी. बैठक में चैती छठ पूजा एवं रामनवमी पूजा को ले कर विचार विमर्श किया गया. श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी चैत्र छठ पूजा पर छठ व्रतियों को आवश्यक सुविधायें दी जायेगी.
विज्ञापन
उन्होने बताया कि चाणक्यनगरी स्थित औरंगा नदी घाट की साफ- सफाई करायी जायेगी. घाट में लाईट व साउंड की पूरी व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा छठ व्रतियों के लिए अस्थायी स्नानागार बनाये जायेगें. मुख्य द्वार पर तोरण द्वार भी बनाये जायेगें. उन्होने तन मन व धन से सहयोग करने की अपील समिति के सदस्यों से की. कहा कि बिना सामुिहक सहयोग के कोई भी आयोजन सफल नहीं हो पाता है.
विज्ञापन
त्रिभवुन पांडेय ने भी समिति के सदस्यों की हौसला अफजाई करते हुए पूरी तन्यमता से दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की. बैठक में समिति के महामंत्री अनिल कुमार (पप्पू), उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, गणेश राम, मंत्री धीरज कुमार, कौशल किशोर राज (बिट्टू), ऋषभ राज, आयुष कुमार, लक्की पांंडेय, मीडिया प्रभारी तुषार चंद्र गुप्ता, रौशन कुमार, सदस्य चंंदन गुप्ता, श्रियांशु कुमार, रितिक राज, शिवम कुमार, प्रियांशु कुमार, श्रेष्ठ कुमार,रितेश कुमा ,अंकुश कुमार व अमन कुमार आदि उपस्थित थे.