लातेहार। जिला संवेदक संघ, लातेहार की एक बैठक आज 25 जुलाई को अपराह्न एक बजे से शहर के रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर स्थित साह-वन-ढाबा मे आयोजित की जायेगी. इस आशय की जानकारी संघ के किशोर उपाध्याय एवं रविकांत पासवान ने संयुक्त रूप से दी. उन्होने बताया कि बैठक में संघ की मजबूती, एकजूटता एवं विस्तार पर चर्चा की जायेगी. संवेदकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया जायेगा और सरकार के द्वारा संवेदकों के साथ किये जा रहे सौतेला व्यवहार एवं भयादोहन के खिलाफ आगे की रणनीति तय की जायेगी. उन्होने बैठक में भाग लेने की अपील जिल के सभी संवेदकों से की है.